बजरंग पूनिया का जीवन परिचय Bajrang Punia BIOGRAPHY Tokyo ओलंपिक 2021
बजरंग पुनिया टोक्यो में चल रहे 2021 ओलंपिक में देश को हरियाणा (झज्जर) निवासी बजरंग पुनिया ने ब्रोंज मैडल मुकाबले में 8-0 से जीत हासिल कर कांस्य पदक नाम कर लिया है. आपको बता दें कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले बजरंग पुनिया वेट कैटेगरी में वर्ल्ड के नंबर वन पहलवान माने जाते हैं।
बजरंग पुनिया का जीवन परिचय :-
पूरा नाम | बजरंग पुनिया |
प्रोफेशन | फ्री स्टाइल रेसलर |
जन्मतिथि | 26 फरवरी 1994 |
उम्र | 27 साल |
जन्म स्थान | खुदान गाँव, झज्जर हरियाणा |
पिता का नाम | बलवान सिंह पूनिया |
माता का नाम | ओमप्यारी पूनिया |
धर्म | हिंदू |
जाति | जाट |
कोच का नाम | एम्जारियास बेन्टिनिडी |
हाइट | 1.66 m |
वजन | 65 किलोग्राम |
शादी | 25 नवंबर, 2020 |
पत्नी | संगीता फोगाट |
बजरंग पुनिया शिक्षा :-
पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी प्राइमरी एजुकेशन अपने गांव के विद्यालय से ही पूरी की है। इन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में ही कुश्ती खेलना चालू कर दिया था, जिसमें इन्हें इनके पिता का काफी सहयोग भी प्राप्त हुआ था। बजरंग पुनिया ने अपनी ग्रेजुएशन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से पूरा किया है। इसके साथ ही इन्होंने इंडियन रेलवे में टिकट चेकर का भी काम किया है। बजरंग पुनिया के कोच का नाम योगेश्वर दत्त है।
बजरंग पुनिया पुरस्कार :-
- पहलवान बजरंग पुनिया को साल 2015 में भारत सरकार की तरफ से अर्जुन अवार्ड दिया गया था।
- बजरंग पुनिया को साल 2019 में सेंट्रल गवर्नमेंट की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
- साल 2019 में ही 29 अगस्त को बजरंग पुनिया को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था।
- बजरंग पुनिया को साल 2013 में डेव स्चुल्ज़ मेमोरियल टूर्नामेंट मे सिल्वर पुरस्कार और साल 2015 में डेव स्चुल्ज़ मेमोरियल टूर्नामेंट मे फिर से सिल्वर का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
बजरंग पुनिया का करियर :-
साल 2013 में ही वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप बुद्धा पेस्ट, हंगरी में बजरंग पुनिया ने 60 किलोग्राम वर्ग की कैटेगरी में अपने नाम कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद आगे बढ़ते हुए साल 2014 में राष्ट्रमंडल खेल, ग्लास्गो जो कि स्कॉटलैंड में आयोजित हुआ था,वहां पर 61 किलोग्राम वर्ग की कैटेगरी में बजरंग पुनिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। दक्षिण कोरिया में आयोजित हुए एशियाई खेल में बजरंग पुनिया ने फिर से अपने नाम गोल्ड मेडल प्राप्त किया था, वहीं साल 2017 में दिल्ली में आयोजित हुए एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया ने एक बार फिर से गोल्ड मेडल पर हाथ साफ किया था। इसके बाद आगे बढ़ते हुए साल 2018 में राष्ट्रमंडल खेल में फिर से बजरंग पुनिया ने गोल्ड मेडल जीता। और इसी वर्ष 2021 में ही बजरंग पुनिया ने एक बार फिर से एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। पहलवान बजरंग पूनिया ने अभी तक 3 ब्रॉन्ज मेडल, 4 सिल्वर मेडल और 5 गोल्ड मेडल अलग-अलग गेम्स में जीते हैं।