रवि कुमार दहिया का जीवन परिचय Ravi Kumar Dahiya Biography In Hindi
रवि कुमार दहिया भारत के एक बेहतरीन रेसलर हैं, जिन्होंने भारत के मैडल भी हासिल किये हैं. इनकी रेसलिंग तकनीक बहुत ही अच्छी है. जिसके चलते इन्हें इस साल टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलों में शामिल होने का मौका मिला, इसमें वे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. और ये हालही में फाइनल मैच में पहुंचे थे, किन्तु इस मैच में उनकी हार हो गई और उन्होंने इसके चलते सिल्वर मैडल अपने नाम किया है.
रवि कुमार दहिया जीवन परिचय :–
नाम | रवि कुमार दहिया |
स्पोर्ट | फ्रीस्टाइल रेसलिंग |
इवेंट | 57 किलोग्राम |
पिता का नाम | राकेश दहिया |
कोच | सतपाल सिंह और वीरेंद्र कुमार |
जन्म स्थान | नाहरी, सोनीपत डिस्ट्रिक, हरियाणा |
धर्म religion | हिंदू |
जाति caste | जाट हरियाणवी |
रवि कुमार दहिया जन्म, एवं उम्र :- भारतीय रेसलर रवि कुमार दहिया का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिला के नाहरी गांव में 12 दिसंबर1998 में हुआ था। वर्तमान में इनकी उम्र 23 साल है।
रवि कुमार दहिया ट्रेनिंग एवं करियर :-दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से रवि कुमार दहिया ने रेसलिंग की ट्रेनिंग ली है। रवि कुमार दहिया ने अपना डेब्यू 22 साल की उम्र में किया था। उन्होंने अपना पहला मैच वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेला था और उस मैच में रवि कुमार दहिया ने ईरान के खिलाड़ी और एशियन चैंपियन रीज़ा अत्रीनाघारची को हराकर अपने नाम कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद साल 2015 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रवि कुमार ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने नाम सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके बाद आगे बढ़ते हुए साल 2018 में आयोजित हुई अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा सीनियर नेशनल में भी रवि कुमार ने सेकंड पोजीशन हासिल की थी। इतनी मंजिल हासिल करने के बाद 57 किलोग्राम वर्ग में रवि कुमार दहिया ने अपने आप को एक खिलाड़ी के तौर पर सेटल कर लिया था। रवि कुमार दहिया ने सीनियर रेसलर खिलाड़ी उत्कर्ष काले और संदीप तोमर को भी मात दी थी, जिसके कारण उन्हें टोक्यो ओलंपिक में जाने का मौका मिला।
रवि कुमार दहिया मैडल एवं उपलब्धियां :-
- रवि कुमार दहिया ने 57 किलोग्राम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। यह आयोजन साल 2019 में हुआ था, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन था।
- साल 2018 में आयोजित हुए अंडर 23 रेसलिंग चैंपियनशिप में भी रवि कुमार दहिया ने 57 किलोग्राम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया था।
रवि कुमार दहिया विश्व रैंकिंग :-रवि कुमार दहिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर, वर्ल्ड अंडर 23 केटेगरी में दुसरे स्थान पर एवं एशियन चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रह चुके हैं.