लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय Lovlina Borgohain Tokyo ओलंपिक 2021
भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने टोक्यो ओलंपिक्स में जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर कांस्य पदक जीत कर हम भारतीयों को गौरवान्वित किया है, लवलीना बोर्गोहेन दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने क्वार्टरफाइनल मैच में चीन ताईपे की नीन-चिन चेन के खिलाफ 3-2 का स्कोर बनाकर जीत हासिल की। ।
लवलीना बोरगोहेन का जीवन परिचय :-
पूरा नाम | लवलीना बोर्गोहेन |
जन्म तिथि | 2 अक्टूबर 1997 |
जन्म स्थान | गोलाघाट असम, इंडिया |
उम्र | 23 |
होमटाउन | गोलाघाट असम |
धर्म | हिन्दू |
जाति | आसामी |
रोल | Women’s, 69kg |
प्रोफेशन | बॉक्सर |
लवलीना बोरगोहेन बॉक्सिंग ट्रेनिंग :- लवलीना के बॉक्सिंग टैलेंट को नेशनल बॉक्सिंग कोच Podum Boro ने पहचाना, जब लवलीना स्कूल द्वारा कंडक्ट किए गए Sports Authority of India में ट्रायल दे रही थी। साल 2012 में लवलीना ने अपने बॉक्सिंग ट्रेनिंग Podum Boro के निगरानी में शुरू की थी। बॉक्सर मैरी कॉम लवलीना की सबसे बड़ी इंस्पिरेशन थी। इंटरनेशनल बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लवलीना ने वूमंस बॉक्सिंग कोच Shiv Singh से ली थी।
लवलीना बोरगोहेन का बॉक्सिंग करियर :- कोच Podum Boro से ट्रेनिंग लेने के बाद लवलीना ने जूनियर और सीनियर लेवल बॉक्सिंग कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और उसमें भी बेहद अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसकी बदौलत लवलीना का इंटरनेशनल करियर भी जल्द शुरू हो गया था। लवलीना ने सन 2017 में अपना पहला इंटरनेशनल डेब्यू President’s Cup in Astana, Kazakhstan में किया था। जहां वह इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही थी। यहां पर उन्होंने 75 किलोग्राम कैटेगरी के अंदर ब्रोंज मेडल जीता था।